SELENA GOMEZ का नया गाना ‘आइसक्रीम’ हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड !

1479

देश और दुनिया भर में सेलेना गोमेज(Selena Gomez) की फैन फॉलोइंग है। किसी भी गाने में मौजूद सेलेना गोमेज की आवाज दर्शकों को आकर्षित करती है। यही वजह है कि सेलेना गोमेज का लेटेस्ट गाना ‘आइसक्रीम’ भी सुर्खियां बटोर रहा है। गाने को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं और अब तक इस गाने ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं।

अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज और साउथ कोरियन गर्ल ग्रुप ब्लैकपिंक(Black pink) ने मिलकर लेटेस्ट गाना आइसक्रीम रिलीज किया है। 28 अगस्त को जारी किए गए इस गाने को देश-विदेश में पसंद किया जा रहा है। इस गाने के प्रति लोगों की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की रिलीज के कुछ घंटे बाद ही इसके व्यूज मिलियन में पहुंच गए थे।

गाने को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। अब तक लगभग 186 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। लगातार ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेना गोमेज का गाना आइसक्रीम(Ice-cream) ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर इस गाने को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया आ रही है।

एक यूजर ने लिखा – साल 2020 में कुछ अच्छा लाने के लिए शुक्रिया।

एक और यूजर ने लिखा- मैं इस सुबह बेहद बुरा महसूस कर रहा था लेकिन इस गाने को सुनने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सेलेना गोमेज बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

एक यूजर ने लिखा – इस गाने के लिए शुक्रिया।

लगभग 3 मिनट के इस गाने में सब कुछ परफेक्ट नजर आ रहा है। चाहे गाने का म्यूजिक हो, उसके लिरिक्स हो, डांस मूव्स हो या फिर उसका पिक्चराइजेशन। सब कुछ बेहतरीन है। शायद यही वजह है कि दर्शकों को ये गाना लुभा रहा है।

आपको बता दें इस गाने को सेलेना गोमेज ने कई लिरिसिस्ट के साथ मिलकर खुद ही लिखा है। 23 जुलाई को गाने का पहला टीजर पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में बताया गया था की ब्लैकपिंक और एक आर्टिस्ट का कोलैबोरेशन होने जा रहा है और ये गाना अगस्त में रिलीज होगा। 21 अगस्त को ये खुलासा हुआ कि ये आर्टिस्ट कोई और नहीं बल्कि सिंगर सेलेना गोमेज है। बहरहाल अब ये गाना रिलीज हो चुका है और नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहा है।