बेरोजगारी के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से दिल्ली तक के लिए निकाली साइकिल संदेश यात्रा

702
samajwadi party
samajwadi party

देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बुधवार को लखनऊ से दिल्ली तक साइकिल संदेश यात्रा निकाली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इस साइकिल संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखा कर प्रसपा कार्यालय रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ से उन्नाव, रनिया, औरैया, इटावा, शिकोहाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर 26 सितंबर को सम्पन्न होगी।