Russia-Ukraine: युद्ध में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार, खारकीव व सूमी में छात्रों को कराएंगी सीमा पार

361
Indians-in-Ukraine

यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीयों के लिए 130 रूसी बसें तैयार
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गई हैं। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि, 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है।

पीएम मोदी कर रहे बैठक
यूक्रेन संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा था, जिससे भारतीय छात्रों की निकासी तेज हो सके।

स्लोवाकिया के रास्ते भारत पहुंचेंगे छात्र
यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्लोवाकिया के रास्ते भारत लाने के लिए एक और फ्लाइट तैयार है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट कोसिसे से जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेगी।

चन्नीहीव में 33 लोगों की मौत
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ओडिशा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है।

परमाणु संयंत्र के आस-पास के क्षेत्र में विकरण का स्तर बढ़ा
एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि जपोरिजिया परमाणु संयंत्र के आस-पास के क्षेत्र में विकरण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि सूचना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। बता दें कि इस स्थान पर देश की करीब 25 प्रतिशत बिजली का उत्पादन होता है।