Russia Ukraine War – रूस-यूक्रेन के बीच आज 36वें दिन भी जंग जारी – रूस ने की मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा

262
Russia-Ukraine War

रूस-यूक्रेन के बीच आज 36वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि उनकी सेना देश के पूर्व में रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन के बीच आज एक बार फिर से शांति वार्ता की जाएगी।

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के कुछ अधिकारी राष्ट्रपति पुतिन को गुमराह कर रहे हैं और वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे। अमेरिका ने कहा कि रूस की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और इसलिए सलाहकार सच्चाई बताने से डर रहे हैं।