सुशांत राजपूत केस के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती का कमबैक, कहा- आपको क्या लगा मैं डर जाउंगी?

104

बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की अब जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। एमटीवी रोडीज के आगामी सीजन 19 में ‘कर्म या कांड’ फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। इस सीजन को होस्ट अभिनेता सोनू सूद करने वाले हैं। इस शो में रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। एमटीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने कमबैक से काफी खुश नजर आ रही हैं।

दरअसल वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि, ‘आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी मैं डर जाउंगी। अब डरने की बारी किसी और की है मिलते हैं ऑडिशन्स में’। लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती का ये धाकड़ अंदाज देखने को मिलेगा। 3 साल बाद स्क्रीन पर एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस कितना एक्साइटेड हैं ये तो वक्त ही बताएगा। शो रिलीज होने के बाद फैंस उनके कमबैक को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर रिया की एंट्री को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है