एक बार फिर से नज़र आएगी रणवीर और आलिया की जोड़ी ,शूटिंग अगले साल 2021 में होगी शुरू

485

रणवीर सिंह इन दिनों दे दनादन फिल्में साइन कर रहे हैं। कई प्रोजेक्ट्स होने के बावजूद इस बार फिर से अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। रणवीर सिंह इस बार करण जौहर की फिल्म में अभिनय करने वाले हैं, जिसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2021 में शुरू की जाएगी। शूटिंग से पहले रणवीर सिंह 25 दिन की एक वर्कशॉप का हिस्सा होंगे, जिसके बाद कुछ समय का ब्रेक लेंगे। रणवीर और आलिया की ये दूसरी फिल्म होने वाली है, जिसमें दोनों साथ में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

वहीं बात करें अभिनेत्री आलिया भट्ट की तो फिलहाल वो संजयलीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई कातियावाणी खत्म करने के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसके बाद ही वो करण जौहर की आने वाली फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं हाल ही में रणवीर ने इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे किए हैं। इस खुशी में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

रणवीर सिंह से अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने दिल्ली के लड़के बिट्टू शर्मा का किरदार निभाया था। वहीं, अनुष्का शर्मा ने वेडिंग कोऑर्डिनेटर की सहायक श्रुति कक्कड़ की भूमिका निभाई। दर्शकों द्वारा उनकी फिल्मों को खूब सराहा गया था। उसी फिल्म में उनकी एक्टिंग से प्रभावित होकर फिल्म निर्माताओं ने उन्हें कई फिल्में ऑफर कि, जिसके बाद लुटेरे, गोलियों की रास लीला, गुंडे, बाजी राव मस्तानी, पद्मावत जैसी कई हिट फिल्में की है।

.