राजकुमार राव ने फ़हराया अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज, हर घर तिरंगा अभियान में लिया हिस्सा

316
rajkumar rao
rajkumar rao

अभिनेता राजकुमर राव ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेते हुए इंस्टाग्राम पर ली तस्वीरें साझा कीं। वह भारत की आजादी के गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाने के लिए लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह काफी सम्मान और प्यार के साथ राष्ट्रीय ध्वज पकडे नजर आ रहे हैं.उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘राष्ट्रीय ध्वज ऊंचा और ऊंचा उड़ता रहे। एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 वर्षों तक। चलो अपना राष्ट्रध्वज और ऊंचा करते हैं.. .” उन्होंने हैशटैग #HappyIndependenceDay का इस्तेमाल भी किया.