बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं आज बगहा व दरभंगा में

244
Rahul Gandhi

वरीय कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दूसरे चरण के चुनाव के लिए दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बगहा के दौनाहां में सुबह 11 बजे से होगी। उनके साथ बिहार के चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी होंगे। इसके बाद वे दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के गयासपुर दो बजे से सभा को संबोधित करेंगे। यहां भी तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।

सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

पश्चिम चंपारण के दौनाहा में आज की राहुल गांधी की चुनावी रैली को लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार जाधव मंगलवार को सभा स्थल पहुंचे और इसका जायजा लिया था। मुआयने के बाद एसपी ने बताया कि सभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। कोई भी असामाजिक तत्व यहां ना पहुंचे, इसके लिए पुलिस विशेष नजर रख रही है। एसपी ने मौके पर मौजूद एसडीपीओ को चप्पे चप्पे पर नजर रखने को कहा। साथ ही धनहा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता को भी एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व एसडीपीओ कैलाश प्रसाद व एसडीएम शेखर आनंद ने दौनाहा मध्य विद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि हेलीपैड के लिए प्रस्तावित स्थल में फेरबदल किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश ङ्क्षसह समेत कई अन्य मौके पर मौजूद थे।