कृषि कानून को लेके, राहुल का केंद्र पर हमला,बोलें- पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी, अब दिल में की चोट

273

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद तीन कृषि विधेयक अब कानून बन चुके हैं। इसे लेकर विपक्ष और देशभर के किसान संगठन सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है। इसी बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कई किसानों से बात की।

राहुल ने कृषि कानून का विरोध करते हुए इसे अंग्रेजों का कानून करार दिया। कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के एक किसान से कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई के लिए महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, आज यदि बापू जिंदा होते तो इस कानून का विरोध करते। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून और नोटबंदी-जीएसटी में कोई फर्क नहीं है। पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में चोट की।