राजघराने में रंगभेद के मेगन के आरोपों पर क्वीन एलिजाबेथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “नस्लभेद का मुद्दा गंभीर”

323

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मंगलवार को अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेiन द्वारा राजघराने में विनस्लवाद के दावों का जवाब दिया। उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की और शाही जीवन के साथ हैरी और मेघन परेशानियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। एक बयान में कहा गया है कि हैरी और मेगन के लिए पिछले कुछ वर्ष में कितने चुनौतीपूर्ण रहे यह जानकर पूरा परिवार दुखी है। महारानी ने कहा- उठाए गए मुद्दे, विशेष रूप से नस्ल के हैं। उन्हें बहुत गंभीरता से लिया गया है और परिवार द्वारा निजी तौर पर संबोधित किया जाएगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी हैरी और उनकी पत्नी मेगन का पूरा साक्षात्कार देखा। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। हालांकि इस मामले में जॉनसन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, सोमवार को भी जॉनसन ने कहा था कि मैं शाही परिवार के साथ काफी लंबा वक्त बिताया है। मैं इस मामले में टिप्पणी नहीं करूंगा।

हैरी और मेगन द्वारा हाल ही में दिया गया इंटरव्यू सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरव्यू में शाही परिवार के बारे में कई बातों को लेकर खुलासा किया गया था। रविवार को हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे को दिए गए इंटरव्यू को एक करोड़ 70 लाख अमेरिकन देख चुके हैं। ब्रॉडकास्टर सीबीएस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

क्या कहा था मेगन और हैरी ने?

ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल ने मशहूर टेलीविजन होस्ट ओपराह विन्फ्रे को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। चर्चित इंटरव्यू में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने कहा कि उनके पिता प्रिंस चार्ल्स, जो ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी थे, ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था। उन्होंने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ को लेकर कहा कि उनके मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। हैरी ने कहा कि जब उन्होंने मेरी कॉल लेना बंद कर दिया उससे पहले “मैंने अपनी दादी से तीन बार, और मेरे पिता से दो बार बातचीत की था और फिर उन्होंने कहा, क्या आप यह सब लिखित रूप में दे सकते हैं?”यह पूछने पर कि चार्ल्स ने उनके फोन लेना क्यों बंद कर दिया है, हैरी ने कहा: “एक समय मैंने मामलों को अपने हाथों में ले लिया। मुझे अपने परिवार के लिए ऐसा करने की आवश्यकता थी। यह किसी के लिए आश्चर्य की बात नहीं है। यह वास्तव में बहुत दुख की बात है। लेकिन मुझे अपने मानसिक स्वास्थ्य, अपनी पत्नी और बेटे आर्ची के लिए भी कुछ करना है।”

मेगन ने बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो उनके होने वाले बच्चे के रंग को लेकर भी कई सवाल हुए। हालांकि, उन्होंने उस शख्स का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिसने हैरी से यह बात की। मेगन ने कहा कि नाम का खुलासा करना ‘काफी नुकसानदेह’ हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात प्रिंस हैरी ने बताई थी क्योंकि उनसे ऐसी बातें की जाती थीं। मेगन ने बताया कि उनके बेटे आर्ची को वह जगह नहीं दी गई, जो उस परिवार के बाकी नाती-पोतों को दी जाती है। मर्केल ने यह भी बताया कि हैरी से शादी करने के बाद उन्हें आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने लगे थे और पैलेस ने उन्हें इस संबंध में डॉक्टर की मदद लेने से रोका। उन्होंने बताया कि शाही परिवार के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद की जरूरत है तो उसने उन्हें कहा कि यह परिवार के लिए अच्छा नहीं है