पंजाब निकाय चुनाव नतीजे: गुरदासपुर समेत कई शहरों में कांग्रेस सबसे आगे, अकाली दल दूसरे और आप तीसरे नंबर पर

537

पजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों पर अकाली प्रत्याशी जीत चुके हैं। आम आदमी पार्टी फिलहाल तीसरे नंबर पर है। मजीठा की 13 एमसी सीटों में से 10 पर अकाली दल का कब्जा हो चुका है। 

बनूड़ की 13 में से 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। एक सीट अकाली दल के खाते में गई है। होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद को बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी राकेश सूद 5 नंबर वार्ड से हार गई हैं।

पंजाब निकाय चुनाव में अभी तक आए परिणामों में कांग्रेस अव्वल है। पार्टी के खाते में 101 सीटें आ चुकी हैं। चुनाव में 27 से अधिक सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। शिअद 9, भाजपा 5 और आप के खाते में 4 सीटें आईं। तरनतारन की नगर पंचायत भिखीविंड में कांगेस ने 11 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल ने 2 सीट पर विजय प्राप्त की है।
 
रायकोट के सभी 15 वार्ड से कांग्रेस जीत गई है। रायकोट नगर काउंसिल पर पहली बार कांग्रेस ने परचम लहराया। जलालाबाद में 17 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।