प्रियंका चोपड़ा की जल्द आएगी अगली फिल्म , इस हॉलीवुड फिल्म में इन स्टार्स के साथ आएंगी नज़र

300

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। वो हॉलीवुड में एक बार फिर अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने जा रही हैं। इस मूवी में वो स्ट्रॉसे, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन जैसे स्टार्स के साथ नज़र आएंगी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा, “शानदार लोगों के साथ शानदार मूवी शुरू करने के लिए बेहद एक्साइडेट हूं। जिम स्ट्रॉसे, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन। ये मेरा सम्मान है। चलो चलते हैं।”

जानकारी के अनुसार, ये जर्मन मूवी ‘टैक्स्ट फॉर यू’ का रीमेक है, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह सोफी क्रैमर के नॉवेल पर आधारित है।

प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में भी दिखाई देंगी। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रियंका का फर्स्ट लुक भी सामने हा चुका है।