यूक्रेनी शरणार्थियों से पोलैंड में मिली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, बच्चो संग पेपर पर की कलाकारी

505
priyanka chopra met ukraine refugees
priyanka chopra met ukraine refugees

रूस -यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं, इस युद्ध के चलते दोनों देशों के कई लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है.हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के कुछ शरणार्थी से मुलाकात की और उनकी स्थिति देखकर प्रियंका भावुक हो गईं. हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पोलैंड में यूक्रेनी रिफ्यूजी से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

आपको बता दे कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, UNICEF की गुडविल एंबेसडर भी हैं. रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भागने के लिए मजबूर यूक्रेनी रिफ्यूजी को पोलैंड में शरण दी गई है. जहां UNICEF की तरफ से प्रियंका ने यूक्रेनी बच्चों के साथ मुलाक़ात की. वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने महिलाओं और बच्चों के साथ समय बिताया और सोशल मीडिया पर विश्व के सबसे बड़े मानव विस्थापन संकट की जानकारी शेयर की. प्रियंका यूक्रेन के छोटे बच्चों के साथ खेलती नजर आ रही हैं, साथ ही उनके साथ कलाकारी भी की। .