राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 75वा जन्मदिन, PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

298
President Ramnath kovind
President Ramnath kovind

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मिदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौंके पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14 वें राष्ट्रपति बने थे और आज वह 75 वर्ष के हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई संदेश में कहा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि में और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा में अत्यंत दयालुता से जुटे रहते हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।’