भारतीय समुदाय को सम्बोधित करते हुए बोले पीएम नरेंद्र मोदी- हमारे विकास का साथी है जापान

518
PM MODI IN JAPAN
PM MODI

प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय लोगो को संबोधित किया उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज भारत जब आजादी के 75 सालों को जश्न मना रहा है तो हम आने वाले 25 सालों की योजना भी तैयार कर रहे हैं। हमने बहुत बड़े संकल्प लिए हैं, जो कठिन लगते हैं। लेकिन मुझे जो संस्कार मिले हैं और जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है, उससे मेरी एक आदत पड़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों से कहा कि मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं। हमने भारत में एक मजबूत, लचीले और जिम्मेदार लोकतंत्र की पहचान बनाई है। बीते आठ साल में इसे हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस तरह जापान के लोगों ने प्राकृतिक आपादाओं की चुनौतियों का सामना किया है, हर समस्या से कुछ न कुछ सीखा है, उसका समाधान खोजा है, व्यवस्थाएं भी विकसित की हैं। यह अपने आप में सराहनीय है। मोदी ने आगे कहा कि भारत आज ग्रीन फ्यूचर, ग्रीन जॉब्स के लिए भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर जोर दिया जा रहा है। बायो फ्यूल से जुड़ी रिसर्च और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर बहुत बड़े स्तर पर काम चल रहा है।