पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दिल्‍ली के मुख्यमंत्री को दी जन्‍मदिन की बधाई, बोले – आप स्वस्थ और दीर्घायु हों

462
pm modi
pm modi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। वहीं, केजरीवाल भी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते नजर आए। 

सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें स्वस्थ जीवन दें और दीर्घायु बनाएं।