प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओणम के मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, लिखा- इसमें मनाया जाता है सद्भाव का उत्सव

441
PM modi addressed youth festival
PM modi addressed youth festival

ओणम के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ओणम पर शुभकामनाएं, यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले।

मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की। उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है।

यही नहीं उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस ओणम पर, आइए हम अपने आप को ईमानदारी, अखंडता, करुणा, निस्वार्थता और बलिदान के मूल्यों की याद दिलाएं, जिसका महान महाराजा महाबली ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाएं।