पद्मविभूषण पुरातत्वविद् ब्रज बासी लाल का 101 उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

245
pm modi condoles death of BB Lal
pm modi condoles death of BB Lal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पुरातत्वविद् श्री ब्रज बासी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है.प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- “श्री बी बी लाल एक महान व्यक्ति थे। संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा किया। उनके निधन से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”  

आपको बता दे बीबी लाल आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि लाल एएसआई के सबसे कम उम्र के महानिदेशकों में से एक थे और वह 1968 से 1972 तक पद पर रहे थे.