Mann Ki Baat: PM मोदी बोले- चुनौतियों और संकट से देश ने लिया सबक

214
Modi-Mann-Ki-Baat-bhn-news

संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल दिल्ली की सीमाओं पर लगभग एक महीने से किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। यह इस कार्यक्रम का 72वां और 2020 का आखिरी संस्करण है। माना जा रहा है कि वे इसमें कृषि कानूनों के फायदे के बारे में चर्चा कर सकते हैं। वहीं किसान संगठनों ने ताली और थाली बजाकर कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा की है।

लेकिन, हमारे साहिबजादों ने इतनी कम उम्र में भी गजब का साहस दिखाया, इच्छाशक्ति दिखाई। दीवार में चुने जाते समय, पत्थर लगते रहे, दीवार ऊंची होती रही, मौत सामने मंडरा रही थी, लेकिन, फिर भी वो टस-से-मस नहीं हुए।

आज के ही दिन गुरु गोविंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहिबजादे अपनी आस्था छोड़ दें, महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें।

मेरे प्यारे देशवासियो, हमारे देश में आतताइयों से, अत्याचारियों से, देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता, हमारे रीति-रिवाज को बचाने के लिए, कितने बड़े बलिदान दिए गए हैं, आज उन्हें याद करने का भी दिन है।