लखनऊ की अंशिका यादव और यशिका त्यागी की तस्वीरे टाइम्स स्कवॉयर पर हुई प्रदर्शित

646
Lucknow Engineering Girls Times Square

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ की दो छात्राओं को मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप प्राप्त हुई है। संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि यह इंटर्नशिप संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिष्ठित इंटर्नशिप है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं की फोटो ‘टाइम्स स्क्वायर’ बिल्डिंग के बिलबोर्ड पर प्रदर्शित की गई। उन्होंने कहा कि इस इंटर्नशिप के अंतर्गत छात्राओं को छह माह की इंटर्नशिप मिली है।

उन्होंने कहा कि न्यूयार्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के बिलबोर्ड पर दोनों की तस्वीर प्रदर्शित किया जाना प्रदेश, विवि और संस्थान के लिए गर्व का विषय है। चयनित छात्रा अंशिका यादव और यशिका त्यागी अन्तिम वर्ष की छात्रा है। अंशिका मूलरूप से अलीगढ़ और यशिका त्यागी मेरठ की रहने वाली हैं। अंशिका और यशिका ने बताया कि 24 जनवरी ऑनलाइन इंटरशिप शुरू हो गई है। 13 फरवरी को टाइम्स स्कॉवारय के बिल बोर्ड पर देश भर से चयनित 140 प्रशिक्षुओं की फोटो टाइम्बस स्कावॉयर के बिलबोर्ड प्रदर्शित की गई है।