शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई जिससे राजधानी दिल्ली सहित देश के आधिकांश हिस्सो में इसकी कीमत नए स्तर पर पहुंच गई थी जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। गुरुवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था।
दिल्ली में शनिवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये और मुंबई में 107.83 रुपये प्रति लीटर के पर पहुँच गई थी। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 113.21 | 103.15 |
अनूपपुर | 112.78 | 101.05 |
रीवा | 112.42 | 100.72 |
इंदौर | 110.28 | 98.76 |
परभणी | 110.13 | 98.14 |
जयपुर | 108.71 | 99.02 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 |
हैदराबाद | 105.83 | 97.96 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
पटना | 103.91 | 95.51 |
चेन्नई | 102.49 | 94.39 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
नई दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
गुरुग्राम | 99.46 | 90.47 |
नोएडा | 99.02 | 90.34 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
आगरा | 98.61 | 89.96 |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.5 |