Happy Birthday Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का आज 32वां जन्मदिन, बॉलीवुड में की जबदरस्त एंट्री, जानें- उसके बाद कैसा रहा करियर

823

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैन्स और सेलेब्स उन्हें बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन वह सैफ अली खान की सबसे बड़ी फैन हैं। एक बार द कपिल शर्मा शो में उन्होंने कहा था कि वह सैफ अली खान से बहुत प्यार करती हैं और इस बारे में करीना कपूर को भी पता है।

दरअसल, परणीति चोपड़ा पिछले साल सिदार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा में पहुंची थीं। फिल्म की कहानी में परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ को किडनैप कर उनसे शादी करने का प्लान बनाती हैं। इस फिल्म की थीम से जुड़ा एक सवाल कपिल, परिणीति चोपड़ा से पूछते हैं कि अगर रियल लाइफ में मौका मिले तो वह किसके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाएंगी।

इस सवाल के जवाब में परिणीति कहती हैं कि यदि मुझे मौका मिला तो मैं यकीनन सैफ अली खान को किडनैप करना चाहूंगी। मैं उनके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाना पसंद करूंगी। परिणीति ने आगे कहा कि मैंने सैफ अली खान को हमेशा से बेहद पसंद किया है। मैंने करीना को भी यह बात बताई है और इन्हें इससे कोई कोई प्रॉब्लम नहीं है।

परिणीति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार बनकर तैयार है। फिल्म में वह अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। हालांकि, इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।