पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती, PM मोदी इस मौके पर, BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है

    229
    PM modi addressed youth festival
    PM modi addressed youth festival

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज यानी शुक्रवार को 104वीं जयंती है। एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, ”पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर कल 25 सितंबर की सुबह 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम का लिंक भी साझाा किया। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में 25 सितंबर 1916 को जन्में उपाध्याय भाजपा की स्थापना के समय से ही उसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल को जयंती पर नमन करते हुए कहा उनकी प्रदान की गई एकात्म मानववाद और अंत्योदय की प्रगतिशील दृष्टि संगठनात्मक कार्यों की नींव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शन करती है।