उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के मत्स्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या की, फिर दफनाया

183

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के एक लापता मत्स्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसे दफना दिया है। ऐसा दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है। सेना ने उन समाचारों की पुष्टि की है जिसमें कहा गया था कि समुद्री सीमा पार करने की कोशिश के बाद उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा एक दक्षिण कोरियाई मत्स्य अधिकारी को गोली मार दी गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसे अपमानजनक कृत्य कहा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 47 वर्षीय व्यक्ति येओपयोंग पश्चिमी सीमा द्वीप के पास एक जहाज पर चढ़ा था। खुफिया जानकारी का विश्लेषण करने के बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने पुष्टि की थी कि उत्तरी समुद्र में दक्षिण कोरियाई नागरिक को उत्तर कोरिया ने गोली मार दी और उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।