कानपुर कांड पर नेहा राठौर का नया सॉन्ग, गाने में सरकार और DM पर साधा निशाना..

176

“यूपी में का बा” फेम भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर अपने गीत से सरकार को घेरा है। नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी अंदाज में कानपुर देहात में हुए अग्निकांड पर गीत पेश किया है। यूपी में का बा सीजन 2 नाम से लांच किए इस गाने में नेहा सिंह ने डीएम से लेकर जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। नेहा ने कानपुर देहात की डीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर को रंगबाज, योगी सरकार और बुलडोजर पर भी जमकर निशाना साधा है।

फ़िलहाल नेहा यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था।