ऑडिशन तक पहुंचने के लिए लेना पड़ा 5 हजार का लोन, नेहा कक्कड़ मदद कर दिखाई दरियादिली

433

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर काफी छाई हुई है। शादी के बाद नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ करीब 20-25 दिन का हनीमून एन्जॉय किया लेकिन अब ये कपल वापस मुंबई लौट आया है। ऐसे में नेहा ने अपने काम पर वापसी भी कर ली है।

इन दिनों अपनी दरियादिली के चलते सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हर कोई नेहा की तारीफ कर रहा है। नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल 12 में जज की भूमिका में है। इन दिनों शो के ऑडिशन चल रहे है। ऐसे में ने एक कंटेस्टेंट की दुख भरी कहानी सुनकर उन्हें एक लाख रुपये की मदद की है।

सोनी चैनल ने इस एपिसोड का वीडियो सामने आया है। जिसमे जयपुर के कंटेस्टेंट शहजाद अली अपनी जिंदगी के बारे में बताते हैं। वे कहते हैं कि वे कपड़े की दुकान में काम करते हैं। बचपन में ही मां का देहांत हो गया।

इंडियन आइडल के ऑडिशन तक पहुंचने के लिए शहजाद की नानी ने पांच हजार रुपये का लोन लिया। शहजाद की इस आर्थ‍िक परेशानी को देखते हुए नेहा कक्कड़ का दिल पसीज गया। उन्होंने शहजाद की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें एक लाख रुपये की मदद तोहफे के तौर पर दिया। बता दें पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल 28 नवंबर रात 8 बजे से शुरू हो रहा है।