IPL 2022: आज जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस, पंजाब से होगा मुकाबला

530
MI Vs PBKS
MI Vs PBKS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में बुधवार 13 अप्रैल को सीजन का 23वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। एक तरफ जहां आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई की नजरें इस सीजन में शुरुआती चारों मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज करने की होगी तो वहीं, दूसरी तरफ मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स सीजन की तीसरी जीत दर्ज करके छह अंक हासिल करना चाहेगी।

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्रेरणा लेकर जीत की पटरी लौट सकती है। चेन्नई को भी इस सीजन में शुरुआती चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सीएसके ने अपने पिछले मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अगर आप मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको बस ये करना होगा।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच होने वाला 23वां लीग मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच होने वाला 23वां मैच बुधवार 13 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2022 का मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच किस समय शुरू होगा?

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 23वां मैच 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सात बजे टॉस किया जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग चैनलों पर आपको अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और गुजराती जैसी भाषाओं को भी शामिल किया गया है। आईपीएल के मैचों को आप स्टार गोल्ड चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।