Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज हो जाएंगे पंचतत्व में विलीन – दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

1125
SAMAJWADI PARTY

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके गांव सैफई में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले कल से ही उनके गांव स्थित आवास पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा हुआ है। कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं।

देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देशभर से तमाम दिग्गज आज सैफई पहुंच रहे हैं। जिसके लिए सैफई में ही कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, “आदरणीय नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे सैफ़ई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।”