देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,957 नए केस दर्ज

152
Corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,957 नए मामले सामने आए, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 27,374 है। सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.05 फीसदी है।

मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में इस वायरस से करीब 2,654 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,40,60,198 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 5,03,576 टीके लगाए गए।