मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ, कहा- आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण

137
Congress

मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। खड़गे ने आज दिल्ली के कांग्रेस हेडक्वार्टर में अध्यक्ष पद की शपथ ली है। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे हैं। कार्यभार संभालने से पहले खड़गे आज सुबह राजघाट भी गए थे और उन्होंने यहां गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके अलावा खड़के ने नेहरू, इंदिरा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी।

अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद खड़गे ने कही ये बात
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ ली है। इस दौरान सोनिया और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए आप सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here