महाराष्ट्र: मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढहने से हुई तीन लोगो की मौत, अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकला गया

201
Mumbai Building Collapsed

महाराष्ट्र के मुंबई के नाइक नगर में देर रात 4 मंजिला इमारत गिर गई। BMC ने बताया की मलबे से अब तक 12 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया है, इस दौरान 3 लोगो की मौत भी हो गयी। वही 25 से ज्यादा लोगो की अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव अभियान जारी है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचीं BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि इमारत जर्जर हो चुकी है और 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी चार इमारतों को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके लोग यहां रह रहे थे। आदित्य ने कहा कि सभी को बचाना प्राथमिकता है।