खतरनाक होती जा रही है कोरोना की रफ्तार – एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 1 लाख के करीब

179
Corona Update Today

कोरोना की रफ्तार दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 11,793 नए मामले सामने आए, जिसके बाद भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 96,700 पहुंच गयी है। बीते चौबीस घंटों में 9,846 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,27,97,092 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.57 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.49 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 197.31 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार अब तक 86.14 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 4,73,717 जांच की गई।