लखनऊ: मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए पति ने लगाई फांसी, मौत..

222
suicide
suicide

राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाक़े से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुए पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों का कहना है कि, छह माह पहले बहू अपने तीन बच्चों को छोड़ कर चली गई थी। इस बात को लेकर बेटा काफ़ी परेशान था। इसके चलते ही उसने ये कदम उठाया है।

पुलिस ने उसके मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगा दिया

दरअसल तेलीबाग निवासी संजय सिंह ने बताया की करीब 12 साल पहले बेटे शेखर की विनीता सिंह से शादी हुई थी। विनीता काफ़ी झगड़ालू है। छह महीने पहले वह बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। पीजीआई कोतवाली में तहरीर के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगा दिया। इसके बाद विनीता से संपर्क हुआ। उसने अपनी मर्जी से जाने की बात कहीं।

पिता ने बताया कि शेखर के कमरे से काफी तेज़ चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गईं तो दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा शेखर को छत के पंखे से शाॅल से लटकता पाया। उसे तुरंत ही फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शेखर एक निजी संस्थान में काम करता था। शेखर के तीन बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जाँच की जा रही है।