Lucknow News : गर्मी के सितम को देखते हुए विद्यालय के समय में किया गया बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश..

96
weather forecast today

राजधानी लखनऊ में जारी गर्मी के कहर को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया। इसको लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यकांत गंगवार ने स्कूल की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में स्कूलों की नई टाइमिंग निर्धारित की गयी है। यह फैसला राजधानी में बढ़ती गर्मीं और लू से बच्चों को बचाने के लिए लिया गया है।

जिले के स्कूलों की बदली गयी समय सारिणी

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी की है। इस प्रेस विज्ञप्ति में जिले के स्कूलों की बदली गयी समय सारिणी के फैसले की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही लखनऊ में सभी स्कूलों की टाइमिंग को घटाते सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 तक कर दिया गया है। यह फैसला 6 मई तक से प्रभावी होगा। इस फैसला सभी स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए लिया गया है।