पाकिस्तान में मृत बेटियों के साथ भी हो रहा दुष्कर्म, मजबूर मां बाप कब्र पर लगा रहे है ताले…

111

देश हो या विदेश महिलाओं के साथ रेप होना कोई नई बात नहीं हैं। आए दिन इस तरफ की घटनाएं सामने आती ही रहती है। लेकिन आज हम जिस रेप की घटनाओं का जिक्र करने जा रहे वो आपकी आत्मा को झकझोर के रख देने वाली है। दरअसल , मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान में जवान लड़कियों और औरतों की कब्र पर लोहे के जाल में ताला डालकर ही महिला के शव को दफनाया जाता है। ऐसे करने के पीछे कारण है , महिलाओं के शव के साथ रेप, जानकारी के अनुसार , यदि शवों की सुरक्षा सख्ती से न की जाए तो लोग महिलाओं के शवों को कब्र से निकालकर रेप को अंजाम देते है।

पाकिस्तान में इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए , परिजनों द्वारा इस तरह के जुगाड़ की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि, महिला के अंतिम संस्कार के समय कब्र ज्यादा मात्रा में नमक भी डाला जाता है ताकि शव जल्दी से गल सकें। इसके बाद महिला के परिवार वाले उसके कब्र पर बारी – बारी से पहरेदारी भी करते है।

साल 2021 में सामने आया था ऐसा एक मामला

गौरतलब है कि, साल 2021 में एक इसा ही मामला चर्चा में आया था। जिसमें युवक ने इंसानियत को तारतार करते हुए वैहशियत को अंजाम दिया था। सिंध में 13 अगस्त 2021 में जब पाकिस्तान जश्न-ए-आज़ादी मनाई जा रही थी , इस दौरान एक युवक ने थट्टा जिले में के गांव असरफ चांडीओ में दफन की गई एक 14 साल की लड़की के शव को उसकी कब्र से निकलकर , उसके साथ रेप को अंजाम दिया था।