लखनऊ में कोरोना से मृतकों की संख्या 1100 के पार, बिते 24 घंटे में मिले 199 नए मरीज

206
corona-update-today

लखनऊ शहर में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। वहीं मौतों का सिलसिला भी जारी है। 48 घंटे में सात मरीजों की सांसें थम गईं। इसमें चार लखनऊ निवासी हैं। वहीं मृतकाें की संख्या 11 सौ पार कर गई। राजधानी में शुक्रवार को 199 मरीज पाए गए। वहीं शनिवार को 231 मरीजों में वायरस की पुष्टि‍ हुई। ऐसे में 48 घंटे में मरीजों की कुल संख्या 428 हो गई है। वहीं दो दिनों में सात मरीजों की मौत हुई है। इसमें चार लखनऊ निवासी हैं।

लखनऊ में कोरोना से मृतकों की संख्या अब 1101 हो गई है। वहीं कई की अस्पताल में हालत गंभीर है। 20 के करीब वेंटिलटेर पर भर्ती मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को 30 रोगियों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में होमआइसोलेशन में 7488 रोगी हैं।

शहर में दो दिनों में 484 रोगियों ने वायरस काे हरा दिया। सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर शुक्रवार को 7379 लोगों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। वहीं इंदिरा नगर में 22, गोमती नगर में 19, गुडंबा में 11, जानकीपुरममें 12, रायबरेली रोड के 14, चिनहट में 15, तालकटोरा में10, चौक में 10, मड़ियांव में10 रोगी पाॅजिटिव पाए गए।