भारत में बेकाबू हो रहा कोरोना! चौबीस घंटो में मिले 14,506 नए मरीज, 30 संक्रमितों की मौत

190
CORONA DAILY UPDATE
CORONA DAILY CASES UPDATE

भारत में कोरोना की रफ्तार लगातार खतरनाक रूप ले रही है। हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार पिछले चौबीस घंटो में 11,574 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए है, जिसके बाद भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 99,602 पहुंच गयी है। स्वास्थ मंत्रालय ने मुताबिक देश में बीते चौबीस घंटों में 11,574 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,28,08,666 है। भारत में दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.35 प्रतिशत है और स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.56 फीसदी है।

भारत में अब तक 86.19 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,33,659 जांच की गई। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 197.46 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.35 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.30 फीसदी है।