पिछले 24 घंटे में मिले 44281 नए संक्रमित, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख के पार

423

कोरोना वायरस कै दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,281 नए मामले सामने आए है। वहीं, मंगलवार को 38,074 नए मामले रिपोर्ट किए गए। देश में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख को पार कर गई। सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार पांच लाख से कम हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,281 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 512 लोगों की मौत हुई है। दो दिन बाद एक बार फिर मृतकों की संख्या 500 से अधिक हुई है। देश में कोविड-19 की चपेट में अब तक 86,36,012 लोग आ चुके हैं। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 80,13,784 है। पिछले 24 घंटे में 50,326 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में वायरस के सक्रिय मामले पहली बार पांच लाख से कम हुए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,94,657 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 6,557 की कमी हुई है। देश में कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,27,571 है।