देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक, बीते 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 19 हजार से अधिक हुए ठीक

550
corona cases today

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में गिरावट जारी है। एक बार फिर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक रही। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 645 मामले सामने आए। वहीं 201 लोगों की मौत हो गई। 19 हजार 299 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस दौरान आठ लाख 43 हजार 307 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के एक करोड़ चार लाख 50 हजार 284 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक्टिव केस दो लाख 23 हजार 335 है, जो कुल मामलों का 2.14 फीसद है। अब तक कुल एक करोड़ 75 हजार 950 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 50 हजार 999 है। रिकवरी रेट 96.42 फीसद और डेथ रेट 1.44 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 18 करोड़ 10 लाख 96 हजार 622 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या 90 हो गई है। शनिवार को आठ इससे संक्रमित पाए गए। इन मरीजों को उनके राज्यों के कोरोमा केयर सेंटर में अलग-अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। इनके परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है.