देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.26 लाख नए मामले, 2781 की मौत; दो महीने बाद मिले सबसे कम केस, एक्टिव मामले 20 लाख से नीचे

500

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में जमकर तांडव मचाया और हर दिन हजारों जानें लीं। लेकिन इस बीच एक बार फिर राहत की खबर आ रही है। दरअसल, बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 5 सौ 10 नए मामले देखने को मिले हैं। पिछले 2 महीनों में ये आंकड़ा पहली बार इतना नीचे गया है। यानी कोरोना की रफ्तार फिर धीमी पड़ने लगी है। सक्रिय मामलों की बात करें को ये आंकड़ा 18 लाख 95 हजार 5 सौ 20 पर है। 43 दिनों में ये पहली बार है जब सक्रिय मामले 20 लाख से नीचे देखे गए हैं। केवल 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,30,572 की कमी आई है।

वहीं 24 घंटों में 2 हजार 7 सौ 95 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख 31 हजार 8 सौ 95 हो गया है।

लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट

देश भर में अब तक 2,59,47,629 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सिर्फ बीते 24 घंटों के दौरान 2,55,287 मरीज ठीक हुए। लगातार 19वें दिन देखा गया कि दैनिक नए मामलों की तुलना में ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी रेट फिलहाल 92.09% पर है और लगातार बढ़ रहा है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें दिल्ली, राजस्थान,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड,हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा,कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।