कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट- आठ हजार नए केस दर्ज, 465 लोगों की मौत

369
Corona cases today

कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया एक बार फिर दहशत में है। ये वैरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है। वहीं, भारत भी इसको लेकर चिंतित है। हालांकि, भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 465 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों को छुट्टी दे दी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8,318 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं, 10 हजार 967  मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 पर पहुंच गया है।  देश में कोरोना के 1 लाख 07 हजार 019 एक्टिव केस बचे हुए हैं।  3 करोड़ 44 लाख 92 हजार 231 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी तक  1 अरब 21 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।