देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बुधवार को हुई बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 31,522 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
वहीं बुधवार को कोरोना वायरस के 32,080 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी हुई है।
देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 92 लाख से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 37,725 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या 92,53,306 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या ३,72,29 है।