कार्तिक आर्यन का कटा चालान, तो मुंबई पुलिस ने किया फ़िल्मी अंदाज में मजेदार ट्वीट…

211
kartik aryan 175 cr smile
kartik aryan 175 cr smile

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसी दिन कार्तिक मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हालांकि इस दौरान उनकी कार का मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया था कार्तिक की लैंबॉर्गिनी गाड़ी गलत साइड में खड़ी थी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से पुलिस ने चालान काटा अब इस पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्मी अंदाज में ट्वीट किया।

दरअसल मुंबई पुलिस अपने काम के साथ-साथ ट्वीट से भी चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया को फॉलो किया जाता है और उसी तरह के मजेदार ट्वीट देखने को मिलते हैं जबकि गाड़ी का चालान काटा गया तो मुंबई पुलिस ने यहां कार्तिक की 3 फिल्म प्यार का पंचनामा, भूल भुलैया टू, और शहजादा की याद दिला दी जी हां मुंबई पुलिस ने कार्तिक की गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा प्रॉब्लम? प्रॉब्लम यह थी कि कार गलत साइड में खड़ी थी यह भूल ना करें कि शहजादा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकता है #RulesAajKalAndForever इस पर यूजर्स ने उनकी तारीफ की।