कर्नाटक में मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में – 14 और 15 साल की छात्राओं से रेप का आरोप

273
Mahant Shivmurti

नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों से घिरे कर्नाटक के एक संत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

चित्रदुर्ग की स्थानीय अदालत ने गुरुवार को लिगायंत संत शिवमूर्ति की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी थी। माध्यमिक उच्च विद्यालय की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न को लेकर महंत पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि मठ की छात्रावास में रहने वाली 14 और 15 साल की छात्राओं का यौन उत्पीड़न जनवरी, 2019 से जून, 2022 के बीच किया गया था। महंत पर बाद में अनुसूचित जाति/जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया। महंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे।