कंगना रनौत ने खुद को बताया सुपरस्टार होस्ट कहा -अक्षय, शाहरुख, रणवीर बतौर होस्ट ये सभी रहे फेल

622
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

कंगना रनौत लॉकअप होस्ट कर रही हैं और खुद को अपनी जनरेशन का सबसे सफल होस्ट मानती हैं। उनका कहना है कि शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह करियर में भले सफल हों पर होस्ट के तौर पर वे सक्सेसफुल नहीं रहे। कंगना ने सलमान खान और अमिताभ बच्चन का भी जिक्र अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया। उन्होंने खुद को सुपरस्टार होस्ट बताया साथ ही लिखा की मूवी माफिया उनको और उनके शो को बदनाम करने की पूरी कोशिश में लगे हैं। इससे पहले भी कंगना अपने पोस्ट में लिख चुकी हैं कि उनके शो को 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जिससे कई लोग छिपकर रो रहे हैं।

बोलीं- अक्षय, प्रियंका, रणवीर और शाहरुख फेल

कंगना रनौत इन दिनों ओटीटी रिऐलिटी शो लॉकअप होस्ट कर रही हैं। शो कॉन्ट्रोवर्शियल कॉन्टेंट के चक्कर में आए दिन सुर्खियों में रहता है। कंगना बीते दिनों इसके 200 मिलियन व्यूज होने की खुशी लोगों के साथ साझा कर चुकी हैं। अब उन्होंने खुद को सुपरस्टार होस्ट बताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि सफल लोग भी अच्छे होस्ट साबित नहीं हो पाए। कंगना ने पोस्ट में लिखा है, कई सफल ऐक्टर्स ने होस्टिंग में हाथ आजमाया जैसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह… ये लोग करियर में भले सफल रहे हों लेकिन होस्टिंग में फेल हो गए। ये असफल होस्ट हैं।