कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस का सामान – 10 नवंबर से पहले देनी होगी पेशी

274

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ मनाली में हैं। उनके भाई अक्षत की शादी जल्द ही होनी वाली है, जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार व्यस्त है। खासतौर से कंगना और रंगोली। भाई करण की शादी के बाद कंगना अब अक्षत की शादी को लेकर बेहद एक्साइटिड है लेकिन कंगना के जश्न के रंग में भंग डालने का काम मुंबई पुलिस ने कर दिया है। मुंबई पुलिस की तरफ से कंगना और रंगोली को समन भेजा गया है। उन्हें 10 नवंबर से पहले पेशी देने के लिए कहा गया है।

यह समन कंगना के खिलाफ मुंबई के ब्रांदा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्जे होने के बाद भेजा गया है। कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर सोशल मीडिया के ज़रिये साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली के खिलाफ बीते 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी। यह केस मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(a) 153 (a) और 124(a) के तहत माममा दर्ज किया गया था।

आपको बात दें कि, कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर की शिकायत के बाद बांद्रा कोर्ट ने दिए थे। उन पर सोशल मीडिया के ज़रिए दो समुदाय के बीच नफरत फैलाने और बॉलीवुड का अपमान करने समेत कई तरह के आरोप लगाए गए थे।

हांलाकि इससे पहले जब कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने समन भेजकर दो हफ्ते के भीतर पेश होने के लिए कहा था तब कंगना ने एक और ट्वीट कर मुंबई पुलिस की खिल्ली उड़ाई थी और मुंबई पुलिस को ‘पप्पू प्रो’ कह डाला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाई की शादी की तैयारियों में बिज़ी कंगना इस बार क्या प्रतिक्रिया देती हैं।