पर्वतारोही कामी रीता ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26वीं बार Mount Everest किया फतह

265
kami rita sherpa

नेपाल की कामी रीता शेरपा ने किया नया करिश्मा। कामी रीता शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest पर चढ़ाई कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. कामी रीता ने 26वीं बार Mount Everest फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को कहा कि नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं. 52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने शनिवार को पारंपरिक दक्षिणपूर्व रिज मार्ग के साथ 10 अन्य शेरपा पर्वतारोहियों के साथ 29,031.69-फुट पहाड़ पर चढ़ाई की है.