जो बाइडेन और कमला हैरिस बने टाइम मैगजीन के ‘पर्सन ऑफ द ईयर 2020’

729

अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को टाइम पत्रिका ने सम्मानित किया है। मैग्जीन ने उन्हें 2020 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है। इसकी घोषणा प्रकाशन ने गुरुवार को दी। डेमोक्रेटिक पार्टी की इस जोड़ी को तीन अन्य फाइनलिस्टों में से चुना गया है। 

बाइडेन और हैरिस ने इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल करके इतिहास रचा था। बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हराया है। वहीं हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इससे पहले मैग्जीन ने 2016 में डोनाल्ड ट्रंप को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना था।

मैग्जीन के कवर में 78 साल के बाइडेन और 56 साल की हैरिस की एक तस्वीर है प्रकाशित हुई है। इसका शीर्षक है- ‘अमेरिका की कहानी बदल रही है।’ एक कार्यकाल के बाद रियल एस्टेट उद्योगपति से राजनेता बने ट्रंप को बाइडेन ने 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों से हराया है। वहीं चुनाव में ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल हुए हैं।

टाइम मैग्जीन साल 1927 से हर साल किसी व्यक्ति या लोगों को सम्मानित करता है जो बेहतर या बदतर प्रभाव के लिए समाचार में छाए रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को, टाइम ने बास्केटबॉल के सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स को एथलीट ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें यह सम्मान कोर्ट के अंदर और बाहर की अपनी उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

टाइम के संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा, ‘अमेरिकी स्टोरी में बदलाव के लिए, विभाजनकारी एजेंडे से ज्यादा सहानुभूति की ताकत दर्शाने और दुनिया को उम्मीद का नजरिया पेश करने के लिए जो बाइडेन और कमला हैरिस को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है।’