झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 190 कोरोना संक्रमित, वहीं 180 स्वस्थ भी हुए

197

नए संक्रमित की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब 1,565 मरीज ही अब भी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें लगभग आधे 759 सिर्फ रांची में हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 208 मरीज अब भी संक्रमित हैं। अन्य जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या 100 से कम है। जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ तथा सिमडेगा में तो दस से भी कम संख्या में मरीज अब भी संक्रमित हैं।

इधर, बुधवार को राज्य में 16,769 लोगों की जांच हुई, जिनमें 190 संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह है कि राज्य के विभिन्न जिलों में 180 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, पलामू, हजारीबाग तथा दुमका में एक-एक मरीज की मौत हो गई। बुधवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 87 संक्रमित मिले। हालांकि यहां 86 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 30 तथा बोकारो में 18 संक्रमित मिले। चतरा, दुमका, गिरिडीह, गोड‌्डा, लातेहार, पाकुड़, सरायकेला खरसावां तथा सिमडेगा में कोई संक्रमित नहीं मिला। अन्य जिलों में दस या इससे कम संख्या में संक्रमित मिले हैं।