जया बच्चन ने फिल्म ऊंचाई की स्क्रीनिंग में जया बच्चन ने कंगना को किया इगनोर – फैंस बोले घमंडी

163
Jaya Bachhan

सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ऊंचाई की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जुटी थीं। इवेंट अनुपम खेर ऐक्टिंग स्कूल की तरफ से होस्ट किया गया था। स्क्रीनिंग का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इसमें जया बच्चन की एंट्री दिखाई दे रही है। अनुपम खेर उनका स्वागत करते हैं। वहीं पास खड़ी कंगना जया से हेलोजी बोलती हैं। जया उनकी ओर मुड़ती हुई दिखाई दी हैं। इस क्लिप को देखकर लोग जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जया ने घमंड दिखाया और कंगना को इग्नोर किया। जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी हैं। मूवी शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। वीडियो में कंगना रेड कार्पेट पर पहले से खड़ी दिख रही हैं। जया सबसे गर्मजोशी से मिलती दिखीं। कंगना ने उन्हें हेलो किया तो जया उनकी तरफ मुड़ती हुई दिखाई दीं। हालांकि लोगों को लग रहा है कि जया बच्चन ने कंगना को इग्नोर करके उनके बगल में खड़ी महिला से नमस्ते किया। इस वीडियो पर काफी नेगेटिव कमेंट्स आ रहे हैं।